रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा अवसर: सेंट्रल रेलवे, मुंबई में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू
रेलवे में करियर
अगर आपका सपना रेलवे में करियर बनाने का है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेंट्रल रेलवे, मुंबई में अप्रेंटिस के कुल 2418 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया
चयन का आधार पूरी तरह से मेरिट लिस्ट होगी, जिसमें 10वीं कक्षा के सभी विषयों के अंक और ITI के सभी सेमेस्टर के औसत अंक का साधारण औसत लिया जाएगा। यदि किसी दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो पहले उम्र और फिर मैट्रिक पास करने की तारीख को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹100 (नॉन-रिफंडेबल) रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन के समय उम्मीदवार के पास मोबाइल नंबर, ईमेल ID, 10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर तैयार रखे जाने चाहिए।
