BCCI में निकली बड़ी भर्ती, Head of Sports Science & Medicine पद के लिए आवेदन शुरू; जानें योग्यता और आखिरी तारीख
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक अहम पद पर भर्ती निकाली है। बोर्ड ने बेंगलुरु स्थित BCCI Centre of Excellence में Head (Sports Science & Medicine) पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस पद पर चयनित अधिकारी भारतीय क्रिकेटरों की फिटनेस, चोट से बचाव, इलाज और रिहैबिलिटेशन से जुड़ी रणनीति को लीड करेगा।
इस पद के लिए एक ही वैकेंसी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
क्या होगी जिम्मेदारी?
Head (Sports Science & Medicine) को भारतीय क्रिकेटरों के लिए Sports Science और Medicine से जुड़ी रणनीति तैयार करने के साथ उसे प्रभावी तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस भूमिका में खिलाड़ियों की हेल्थ और फिटनेस की निगरानी, चोट से बचाव, उपचार और रिहैबिलिटेशन के अलावा उनके लंबे समय के शारीरिक विकास की योजनाओं पर भी काम करना होगा। चयनित अधिकारी के नेतृत्व में कई प्रमुख टीमें काम करेंगी। इनमें Head of Physiotherapy (CoE), Team India Head of Physiotherapy, Head S&C (CoE) और Team India S&C जैसी टीमें शामिल हैं।
कोचिंग और परफॉर्मेंस टीम के साथ करना होगा काम
इस पद पर नियुक्त अधिकारी को नेशनल टीम और Centre of Excellence के कोचों के साथ मिलकर काम करना होगा। इसके अलावा Cricket Education टीम और अन्य परफॉर्मेंस एक्सपर्ट्स के साथ तालमेल बनाना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा। मुख्य फोकस खिलाड़ियों में चोट के जोखिम को कम करने, चोट के बाद बेहतर और सुरक्षित रिकवरी, बीमारी एवं वेलनेस मैनेजमेंट तथा खिलाड़ियों के विकास पर रहेगा। इसके साथ ही परफॉर्मेंस बेंचमार्किंग और लंबे समय तक खिलाड़ियों को फिट बनाए रखने की रणनीति भी तैयार करनी होगी।
रिसर्च और नई तकनीक पर भी रहेगा जोर
BCCI ऐसे प्रोफेशनल की तलाश में है जो Sports Science और Medicine के क्षेत्र में रिसर्च तथा नई तकनीकों को बढ़ावा दे सके। चयनित उम्मीदवार को विभाग के Research Wing को विकसित करने के साथ प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स और मेडिकल संस्थानों के साथ साझेदारी बनाने की दिशा में भी काम करना होगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस और मेडिकल सपोर्ट सिस्टम को और मजबूत करना है।
read more: महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों ने गंवाई जान
BCCI ने तय की ये योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास Sports Science या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। Doctorate डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मल्टी-डिसिप्लिनरी परफॉर्मेंस टीम को रणनीतिक स्तर पर संभालने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। प्रोफेशनल या ओलंपिक स्तर की हाई-परफॉर्मेंस टीम के साथ Sports Science या Medicine सपोर्ट देने और रणनीतिक योजनाओं को लागू करने का अनुभव भी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में वैध प्रोफेशनल Accreditation या Licence होना भी आवश्यक है।
Medical Director का अनुभव अतिरिक्त योग्यता
BCCI के अनुसार, Medical Director या Chief Medical Officer के तौर पर काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इसके अलावा Sport & Exercise Medicine में Specialist Recognition और Medical या Clinical Governance का अनुभव भी अतिरिक्त योग्यता के तौर पर देखा जाएगा।
30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद BCCI उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग करेगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। चयन प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम जानकारी BCCI की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दी जाएगी।
