Teacher Job: 15,012 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Teacher Job 2026

Teacher Job: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी नौकरी की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक के कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता यानी PGT के पद शामिल हैं।

भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं। उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि सहायक अध्यापक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि PGT पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा।

15,012 पदों में कौन-कौन सी वैकेंसी?

UP Teacher Vacancy 2026 के तहत सबसे ज्यादा पद सहायक अध्यापक के हैं। भर्ती का पदवार विवरण इस प्रकार है:

897 पद – अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में सहायक अध्यापक
11,508 पद – बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्रों में सहायक अध्यापक
2,607 पद – माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT)

इस तरह सहायक अध्यापक के कुल 12,405 पद और PGT के 2,607 पद हैं।

Assistant Teacher भर्ती के लिए कब से आवेदन?

12,405 सहायक अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए आयोग ने 19 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सहायक अध्यापक पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी।

PGT के 2,607 पदों के लिए भी मौका

शिक्षक भर्ती में PGT पदों पर भी बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2,607 प्रवक्ता पदों को भरा जाएगा। PGT भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित फीस जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 रखी गई है। PGT पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

READ MORE: मनीष मिश्रा समेत 3 अफसरों का तबादला, बदली जिम्मेदारी; जानें किसे मिला कौन सा विभाग

OTR के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन

आयोग ने इस भर्ती के लिए One Time Registration यानी OTR को अनिवार्य किया है। उम्मीदवारों को किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसलिए जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले OTR पूरा कर लेना चाहिए। इसके बाद संबंधित पद के आवेदन फॉर्म को भरने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

आवेदन करने से पहले जरूर जांचें पात्रता

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ें। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं।आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतें। फॉर्म जमा करने के बाद किसी गलती की वजह से परेशानी से बचने के लिए सबमिट करने से पहले विवरण अच्छी तरह जांच लें।

यहां से करें आवेदन

UP Teacher Vacancy 2026 से संबंधित आवेदन, विज्ञापन और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Youthwings