सीधे अफसर बनने का रास्ता साफ! MP सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए कौन दे सकेगा ये परीक्षा…

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य शासन ने नायब तहसीलदार के 73 रिक्त पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के जरिए चयन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से विभाग में पहले से पदस्थ लिपिक वर्गीय कर्मचारी, पटवारी और राजस्व निरीक्षक पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बन सकेंगे।

पदों का संवर्गवार विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 73 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग के दावारा लिपिक वर्गीय सेवा संवर्ग के 46, पटवारी और राजस्व निरीक्षक के 27 पद निकाले गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा केंद्र

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 17 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2026

आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि: 06 अक्टूबर 2026 तक

संभावित परीक्षा तिथि: 14 नवंबर 2026 से

परीक्षा केंद्र: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन

अनिवार्य पात्रता और अनुभव की शर्तें

इस विभागीय परीक्षा में केवल राजस्व विभाग के पात्र कर्मचारी ही सम्मिलित हो सकेंगे।

सेवा अनुभव: अभ्यर्थी का राजस्व विभाग में लिपिक, पटवारी अथवा राजस्व निरीक्षक के पद पर कम से कम 5 वर्ष की स्थायी या स्थानापन्न निरंतर सेवा पूर्ण होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य या कृषि संकाय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

राजस्व विभाग के अनुसार, इस विभागीय परीक्षा के आयोजन से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे मैदानी कर्मचारियों को करियर ग्रोथ का सीधा अवसर मिलेगा, वहीं राजस्व न्यायालयों और प्रशासनिक कार्यों में अधिकारियों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा।

Youthwings