रेलवे Section Controller परीक्षा की तारीख जारी: 12-13 अक्टूबर को CBT, जानें किन टॉपिक्स से आएंगे सवाल

RRB Section Controller Exam 2026

रेलवे में Section Controller पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में अब कम समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे नए चैप्टर शुरू करने के बजाय पहले पढ़े हुए टॉपिक्स को मजबूत करें। खासकर जिस सेक्शन से सबसे ज्यादा सवाल आने हैं, उस पर ज्यादा समय देना परीक्षा की तैयारी में फायदेमंद हो सकता है।

RRB Section Controller Exam Pattern 2026

RRB Section Controller CBT में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा। हर सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है। वहीं गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में प्रश्न तीन प्रमुख सेक्शन से होंगे।

Analytical and Mathematical Capability – 60
Logical Capability – 20
Mental Reasoning- 20
कुल 100

परीक्षा पैटर्न को देखते हुए Analytical and Mathematical Capability सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन है, क्योंकि अकेले इसी भाग से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Analytical and Mathematical Capability में क्या पढ़ें?

इस सेक्शन में गणित, डेटा एनालिसिस और डेटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को बेसिक गणितीय अवधारणाओं के साथ आंकड़ों को समझने और उनका विश्लेषण करने की क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए।

गणित के प्रमुख टॉपिक्स
संख्या प्रणाली
अनुपात और समानुपात
औसत
प्रतिशत
लाभ, हानि और छूट
समय, गति और दूरी
समय और कार्य
शक्ति
बीजगणित
रैखिक समीकरण
अंकगणितीय प्रगति
LCM और HCF
ज्यामिति
क्षेत्रफल और आयतन
प्रायिकता
सांख्यिकी

प्रायिकता और सांख्यिकी से जुड़े प्रश्न सामान्य स्तर के हो सकते हैं, इसलिए इनके बेसिक कॉन्सेप्ट और फॉर्मूले अच्छी तरह दोहरा लेना उपयोगी रहेगा।

Data Analysis और Interpretation पर भी दें ध्यान

Analytical and Mathematical Capability में केवल पारंपरिक गणित ही नहीं, बल्कि डेटा को पढ़ने और उसका निष्कर्ष निकालने से जुड़े सवाल भी महत्वपूर्ण होंगे। प्रश्नों में टेक्स्ट, टेबल और अलग-अलग तरह के ग्राफ दिए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को चार्ट, ग्राफ, स्कैटर प्लॉट, पाई चार्ट, सांख्यिकीय वितरण और वेन डायग्राम से जुड़े डेटा को समझने का अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा डेटा पर्याप्तता और डेटा मैनेजमेंट से संबंधित प्रश्न भी परीक्षा का हिस्सा हो सकते हैं।

read more: आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार: अगस्त में थोक महंगाई बढ़कर 9.92% पर पहुंची: महंगे ईंधन और खाद्य पदार्थों ने बढ़ाई चिंता

Logical Capability में तर्क क्षमता की होगी परीक्षा

इस सेक्शन में उम्मीदवारों की लॉजिकल सोच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सही निष्कर्ष निकालने की क्षमता जांची जाएगी।

प्रमुख टॉपिक्स
Binary Logic
न्यायशास्त्र
Clock और Calendar
Assumptions
Blood Relation
Family Tree
Logical Puzzles
तार्किक तर्क

इस हिस्से की तैयारी के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रश्नों को समय सीमा में हल करने की प्रैक्टिस करना उपयोगी रहेगा।

Reading Comprehension भी रहेगा अहम

Logical Capability के अंतर्गत Reading Comprehension से जुड़े प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं। इसमें अंग्रेजी में दिए गए पैसेज को पढ़कर उससे संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे। पैसेज इतिहास, समाज, साहित्य, विज्ञान, पर्यावरण, तकनीक, संस्कृति, पौराणिक कथाओं या अमूर्त विषयों पर आधारित हो सकता है उम्मीदवारों से पैसेज के मुख्य विचार, सहायक विचार, तार्किक संरचना, अनुप्रयोग और लेखन शैली को समझने से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।

Mental Reasoning में इन टॉपिक्स की करें तैयारी

Mental Reasoning सेक्शन में उम्मीदवारों की पैटर्न पहचानने और तार्किक तरीके से समस्या हल करने की क्षमता परखी जाएगी।

इसमें मुख्य रूप से निम्न टॉपिक्स पर सवाल आ सकते हैं:

Analogy
Series Completion
Coding-Decoding
Ranking
Arrangement

इन टॉपिक्स में तेजी से सवाल हल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस जरूरी है।

RRB Section Controller Exam 2026: आखिरी दिनों में ऐसे करें तैयारी

परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण इस समय पूरी किताब या नए टॉपिक्स को कवर करने के बजाय Revision + Mock Test रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा। सबसे पहले 60 प्रश्न वाले Analytical and Mathematical Capability सेक्शन को प्राथमिकता दें। गणित के फॉर्मूले दोहराने के साथ डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। इसके बाद Logical Capability और Mental Reasoning के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को रिवाइज करें। रोजाना निर्धारित समय में मॉक टेस्ट हल करने से प्रश्न हल करने की गति और टाइम मैनेजमेंट बेहतर किया जा सकता है। परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग होने के कारण केवल अनुमान के आधार पर उत्तर देने से बचना भी जरूरी होगा। आखिरी दिनों में गलतियों का विश्लेषण करके कमजोर टॉपिक्स पर दोबारा काम करना तैयारी को और मजबूत कर सकता है।

Youthwings