क्या आप भी पाना चाहते हैं MP पुलिस वर्दी? 1000 पदों का विज्ञापन जारी, जानिए कब से करना है आवेदन!

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस विभाग ने आरक्षक चालक संवर्ग के 1000 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, कुल 1000 पदों में से विशेष सशस्त्र बल में 200 पद और जिला पुलिस बल में 800 पद भरे जाएंगे।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद 4 जनवरी से प्रदेश के 13 जिलों में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्दी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का यह एक बड़ा मौका है।

 

 

Youthwings