MP में स्कूलों से गायब रहने वाले छात्रों की खैर नहीं! ‘एजुकेशन पोर्टल 3.0’ से दर्ज होगी हाजिरी, पेरेंट्स से सीधे संपर्क करेगी पुलिस जैसी टीम
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा आदेश जारी करते हुए शिक्षकों के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की रोजाना ऑनलाइन अटेंडेंस लगाना अनिवार्य कर दिया है।
यह पूरी प्रक्रिया ‘एजुकेशन पोर्टल 3.0’ के माध्यम से संचालित की जाएगी। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
कैसे दर्ज होगी हाजिरी?
डीपीआई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को प्रतिदिन पोर्टल पर लॉगिन कर ‘स्टूडेंट मैनेजमेंट’ सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद ‘स्टूडेंट अटेंडेंस’ विकल्प का चयन कर प्रत्येक छात्र को प्रेजेंट, एब्सेंट या ऑन लीव के रूप में मार्क करना होगा।
लगातार अनुपस्थित रहने पर पेरेंट्स से होगा संपर्क
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि जो छात्र बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं, उनके माता-पिता से तत्काल संपर्क किया जाए। शिक्षकों को अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को नियमित रूप से कक्षाओं में वापस लाने के प्रयास करने होंगे, ताकि बोर्ड परीक्षा और कक्षाओं के परिणामों में सुधार लाया जा सके।
