फिर चर्चा में राजा रघुवंशी का परिवार! सगे भाई विपिन और सचिन गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्यों भेजा जेल

इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाने वाला रघुवंशी परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने स्वर्गीय राजा रघुवंशी के दोनों सगे भाइयों विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई राऊ क्षेत्र स्थित उनके ढाबे पर बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में की गई है।

शुक्रवार देर रात पुलिस ने क्षेत्र के होटल और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान ‘राजा भोज ढाबा’ पर बिना लाइसेंस के लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शुभम और विशाल पर आबकारी अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की थाने में जानकारी न देने पर भी कार्रवाई की गई है।

Youthwings