MP में 19,062 पदों पर बंपर भर्तियां! ESB ने जारी किया शेड्यूल, 7500 पुलिस कांस्टेबल पदों समेत 12 परीक्षाएं होंगी
भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं और बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अलग-अलग परीक्षाओं में करीब 19 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियों की तैयारी कर ली गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने इन परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाए सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
पुलिस कांस्टेबल के 7500 पद समेत 19062 पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी सारणी के अनुसार प्रदेश में करीब 19062 पदों पर भर्तियां आयोजित की जाएंगी। इसमें सबसे अधिक पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भी भर्तियां होगी। सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच कुल 12 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। जिसमें पुलिस आरक्षक, उपनिरीक्षक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी और उपयंत्री के पद शामिल हैं।
TET परीक्षा का रास्ता हुआ साफ
प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षक पात्रता अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को सौंपी गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर 2026 में कराया जाएगा। इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया जल्द ही पोर्टल पर शुरू की जाएगी।
