हाई सिक्योरिटी जेल में खूनी गैंगवार! 23 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

कोलंबो के उत्तर में स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में दो गुटों के बीच रातभर चली झड़प, कई को गोली लगी, अस्पताल में 23 शव पहुंचे

 

 

नेगोम्बो, श्रीलंका। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर दूर नेगोम्बो स्थित एक हाई सिक्योरिटी जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए । यह घटना नेगोम्बो की मुख्य जेल की है, जो श्रीलंका की सबसे खूखार जेलों में से एक मानी जाती है।

 

कैसे शुरू हुआ झड़प?

सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद ड्रग माफियाओं के दो विरोधी गुटों के बीच रविवार रात विवाद शुरू हुआ, जिसने सोमवार सुबह तक एक बड़े दंगे का रूप ले लिया । पुलिस के अनुसार, रातभर चली इस झड़प में दोनों पक्षों ने जेल के अंदर मौजूद हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसमें कई कैदियों की मौत हो गई।

 

क्या कहते हैं अधिकारी?

सरकारी अस्पताल की डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने बताया कि अस्पताल में 23 शव लाए गए हैं और 100 से अधिक घायल कैदियों और गार्डों को भी लाया गया है । उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को गोली भी लगी है और उन पर गंभीर चोटें आई हैं।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि झड़प में जेल के 4 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई है। घायलों को नेगोम्बो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

जेल में बढ़ाया गया सुरक्षा बल

घटना के बाद जेल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जेल के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Read more-

Sri Lanka Cyclone Ditwah Crisis: श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ का कहर, इमरजेंसी लागू, 193 की मौत और 25,000 घर तबाह

 

 

Youthwings