MP Assembly Session: जीएसटी संशोधन, मेडिकल कॉलेज विधेयक और पंचायत राज बिल पास, ‘कीड़ा’ विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले?
बुधवार को सदन में कई विधेयक पारित; छोटे व्यापारियों को राहत, मेडिकल सीटें बढ़ाने का प्रावधान
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को कई विधेयक पारित हुए। इस दौरान कॉकरोच पार्टी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित ‘कीड़े’ शब्द को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। यह पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
मध्य प्रदेश माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2026 पारित
मध्य प्रदेश माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2026 सर्वानुमति से पारित हुआ। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में कहा कि 2016 से जीएसटी लागू हुआ। समय-समय पर कई संशोधन किए गए ताकि व्यापारी और करदाताओं को सुविधा मिल सके।
इसमें देवड़ा ने कहा कि जो सुझाव आते हैं वह जीएसटी काउंसिल में भी भेजे जाते हैं। तीन संशोधन आए हैं जो भारतीय संसद और जीएसटी काउंसिल में पारित किए गए हैं।
छोटे-छोटे भैया के लिए महत्वपूर्ण संशोधन है। अब पोस्ट सेल पर सप्लायर को सिर्फ नोट जारी करना होगा। अनुबंध की अनिवार्यता समाप्त होगी। 1 साल के लिए क्रेडिट नोट जारी किया जा सकेगा।
10 लाख रुपये में 9 लाख का 60 दिन में रिफंड प्राप्त होता था, अब यह काम 7 दिन में होगा। 1000 रुपये के रिफंड भी अब स्वीकृत किए जाएंगे। छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है।
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पारित
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित हुआ। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि 13 जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज लाए जा रहे हैं। आयुर्वेद कॉलेज 7 से बढ़कर 15 हुए, होमियोपैथिक कॉलेज की संख्या भी बढ़ी है।
इसमें शुक्ला ने कहा कि अभी मेडिकल कॉलेज में MBBS की 5200 सीट है, जिसे आने वाले समय में 10 हजार और पीजी की 2 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ाई जाएंगी।
‘कीड़ा’ विवाद – कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?
सदन में विपक्ष ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर छात्रों को ‘कीड़ा’ कहने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री से माफी की मांग की।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि झूठ बोलने से आंदोलन भड़क सकता है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- “मेरी नेता प्रतिपक्ष से न कोई अपेक्षा नहीं है… न वो खेद प्रकट करें।”
उमंग सिंघार ने कहा- “मैंने कुछ गलत नहीं कहा।” विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “कैलाश की प्रोसीडिंग देखी है..कीड़ा या कॉकरोच कहा है..यह नहीं होना चाहिए।”
कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष से व्यवस्था मांगी। अध्यक्ष ने कहा कि “पूरा वीडियो देखा है, मैंने युवाओं को कीड़ा नहीं कहा।”
इसमें राजेंद्र शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय का समर्थन किया।
मध्य प्रदेश पंचायत राज्य एवं ग्राम स्वराज संशोधन विधेयक पारित
मध्य प्रदेश पंचायत राज्य एवं ग्राम स्वराज संशोधन 2026 विधेयक भी पारित किया गया।
इसने विधानसभा में कई अहम फैसलों को अंजाम दिया। कैलाश विजयवर्गीय विवाद पर हालांकि सदन में हंगामा हुआ और अध्यक्ष ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
