दतिया में ‘कमल’ पर पड़ा ‘हाथ’ भारी! 6,029 वोटों से घनश्याम सिंह की बंपर जीत, आशुतोष तिवारी ने मानी हार…
6,029 वोटों से कांग्रेस आगे, आशुतोष तिवारी बोले जनता का जनादेश सिर झुकाकर स्वीकार… भितरघात की भी बात कही
भोपाल। दतिया उपचुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,029 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिणाम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था।
दतिया में कांग्रेस की बड़ी बढ़त
15वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को 6,029 वोटों की बढ़त मिली है। शुरुआती राउंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन मतगणना आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
इस बढ़त के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा खेमे में चुनावी नतीजे को लेकर निराशा दिखाई दे रही है।
आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने जो जनादेश दिया है, उसे वह हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह दतिया की जनता के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और जीवन की अंतिम सांस तक दतिया में रहेंगे।
विधायक या सांसद बनना मकसद नहीं
आशुतोष तिवारी ने कहा कि विधायक या सांसद बनना उनका मकसद नहीं है। उन्होंने अपने 32 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर काम करना है।
भितरघात का लगाया इशारा
हार के बाद आशुतोष तिवारी ने चुनाव में भितरघात की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ भितरघात हुआ है और इस संबंध में वह अपनी बात पार्टी और संगठन के सामने रखेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव में कहां चूक हुई, इसकी समीक्षा की जाएगी।
दतिया में बदला चुनावी समीकरण
दतिया उपचुनाव के दौरान मुकाबला लगातार दिलचस्प बना हुआ था। शुरुआती राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस ने वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली।
15वें राउंड के बाद कांग्रेस की 6,029 वोटों की बढ़त ने चुनावी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी की नजर आधिकारिक चुनाव परिणाम और अंतिम घोषणा पर है।
