Social Media Influencer Nidhi Tiwari: लाखों फॉलोअर्स वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव

Social Media Influencer Nidhi Tiwari Suicide

Social Media Influencer Nidhi Tiwari: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव शनिवार शाम उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब पारिवारिक विवाद और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

निधि तिवारी सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ की रहने वाली थीं। शनिवार शाम करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर जब उन पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वे तुरंत उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधि स्थानीय कार्यक्रमों और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में काफी सक्रिय रहती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी थी; उनके फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट भी सामने आया है।

 

Social Media Influencer Nidhi Tiwari Suicide

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में फोन पर बातचीत के दौरान परिवार में किसी विवाद की बात सामने आ रही है। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह और एएसआई संतोष सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मानसिक तनाव और आपसी कलह समेत सभी संभावित कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Youthwings