Haryana Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, 6 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी
Haryana Building Collapse: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक हुए हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।
Haryana Building Collapse की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया।
मलबे से अब तक कई लोगों को निकाला गया
Haryana Building Collapse के बाद मलबे से लोगों को निकालकर अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शुरुआत में 13 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से कुछ को मृत अवस्था में लाया गया।
इसके बाद शाम को तीन और घायल मरीज अस्पताल पहुंचे। रात करीब 10 बजे एक और व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के मुताबिक अब तक कुल 17 मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे, जिनमें मृतकों की संख्या पांच बताई गई थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश का अभियान अभी जारी है।
मृतकों में राजमिस्त्री और मजदूर शामिल
Haryana Building Collapse में जान गंवाने वाले लोगों में राजमिस्त्री राजेंद्र (50), निवासी जलबेड़ा, और शास्त्री (50), निवासी गरनाला शामिल हैं।
इसके अलावा कालिया (50), निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, और रूप सिंह (55), निवासी डंगडेरा, लालड़ू, पंजाब की भी मौत हुई है। मलकीत सिंह (55) का शव भी मलबे से निकाला गया है।
एक अन्य मृतक की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

डॉक्टर ने बताया अस्पताल में कितने मरीज पहुंचे
सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित ने बताया कि शुरुआत में 13 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से चार को मृत अवस्था में लाया गया था। बाकी मरीजों की जांच और जरूरी उपचार किया गया।
डॉक्टर के मुताबिक बाद में तीन और मरीज अस्पताल पहुंचे, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। रात करीब 10 बजे एक और मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
मलबे में अब भी लोगों के दबे होने की आशंका
Haryana Building Collapse के बाद सबसे बड़ी चिंता मलबे में फंसे लोगों को लेकर है। कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से NDRF, SDRF, पुलिस और अन्य बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
