‘अंधकार के खिलाफ संकल्प का पर्व’: पीएम मोदी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे जश्न

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी दीपावली का पर्व देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे। शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर वर्ष उनका देश के वीर सैनिकों के बीच जाकर त्योहार मनाने का प्रयास रहता है और इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी।

अंधकार के खिलाफ संकल्प का पर्व

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “दीपावली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पर्व और आपका आगे का समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।”

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अटूट परंपरा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आपकी तरह, मैं भी दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं और जैसा कि आप जानते हैं, यह मेरी एक नियमित परंपरा बन गई है कि मैं इस समय को हमारे सैनिकों के बीच बिताऊं, एक ऐसी परंपरा जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर साल दिवाली पर सीमा पर तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाते हैं।

Youthwings