Filmmaker Abhinav Kashyap on Aamir Khan: अभिनव कश्यप ने आमिर खान को बताया ‘चालाक लोमड़ी’, कहा— सबसे मैनिपुलेटिव एक्टर हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Filmmaker Abhinav Kashyap on Aamir Khan

Filmmaker Abhinav Kashyap on Aamir Khan

Filmmaker Abhinav Kashyap on Aamir Khan: फिल्ममेकर अभिनव कश्यप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने निशाना साधा है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पर। अभिनव ने आमिर को “सबसे चालाक लोमड़ी” बताया है और कहा कि उनके साथ काम करना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि वो हर चीज़ में दखल देते हैं।

आमिर खान पर गंभीर आरोप

अभिनव कश्यप ने कहा कि आमिर खान भले ही इंडस्ट्री में परफेक्शन के लिए जाने जाते हों, लेकिन असल में वो बहुत ज़्यादा कंट्रोलिंग और मैनिपुलेटिव हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर के साथ कुछ विज्ञापनों की शूटिंग की थी और उस दौरान उनके व्यवहार से वे काफी परेशान हो गए थे।

अभिनव ने कहा, “आमिर खान बहुत चालाक हैं। वो सलमान खान से हाइट में भले छोटे हैं, लेकिन उनसे कहीं ज़्यादा चालाक और मैनिपुलेटिव इंसान हैं। वो हर चीज़ पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।”

“हर चीज़ में देते हैं दखल”

फिल्ममेकर ने आगे कहा, “मैंने आमिर के साथ 2-3 एड शूट किए हैं। वो हर छोटी-बड़ी चीज़ में दखल देते हैं — चाहे एडिटिंग हो, डायरेक्शन या कैमरा एंगल। उनके साथ काम करना थका देने वाला होता है। वो अपने चारों ओर ऐसा सिस्टम बनाते हैं जिसमें सिर्फ उनका कंट्रोल चलता है।”

25 टेक लेने के बाद भी कोई फर्क नहीं

अभिनव ने आमिर की परफेक्शनिस्ट इमेज पर सवाल उठाते हुए कहा, “आमिर अक्सर 25 टेक लेते हैं, लेकिन उनका पहला और आखिरी टेक एक जैसा ही लगता है। वो हर टेक को देखकर कहते हैं — ‘थोड़ा और करो’, ‘थोड़ा बाकी है’ — लेकिन आखिर में कोई खास फर्क नहीं होता।”

“लोग आमिर के घर क्यों जाते हैं?”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर राजकुमार हिरानी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे सफल डायरेक्टर्स बार-बार आमिर के पास क्यों जाते हैं। अभिनव ने कहा, “ये दोनों बहुत काबिल फिल्ममेकर हैं, लेकिन फिर भी वे आमिर के घर जाकर उनसे मीटिंग करते हैं। आखिर आमिर में ऐसा क्या है जो बाकी एक्टर्स में नहीं है?”

“समाज में योगदान कहां है?”

अभिनव कश्यप ने आगे कहा, “बॉलीवुड स्टार्स लाखों-करोड़ों कमाते हैं, लेकिन समाज के लिए क्या करते हैं? उदाहरण के लिए, जब बाढ़ आई तो आमिर खान ने क्या किया? उनकी फिल्म ‘दंगल’ ने चीन से 2000 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन उन्होंने महावीर फोगट की मदद तक नहीं की।”

उन्होंने आमिर की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह केवल इमेज बिल्डिंग में यकीन रखते हैं, असल में समाज के लिए कुछ खास नहीं करते।

Youthwings