Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Rohit Shetty House Firing: मुंबई के जुहू में मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात व्यक्तियों ने उनके आवास के सामने लगभग चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर गहन जांच शुरू कर दी है। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे क्या मकसद था।

Youthwings