रायपुर में मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं, उमस से बेहाल लोग, मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल

Raipur monsoon rain forecast

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई बारिश, राजनांदगांव में 40 डिग्री पारा, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना

 

 

रायपुर। मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से रायपुर में लोग उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग की रायपुर में बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगातार फेल साबित हो रहा है। हालांकि, छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के कुछ इलाकों में वज्रपात दर्ज की गई है। 29 जून से अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 दिनों में शेष हिस्सों तक पहुंचने के आसार हैं।

 

प्रदेश में यहां गिरा पानी

प्रदेश के कोहकामेटा में 7 सेंटीमीटर, कोंटा में 6, खड़गांव में 5, करपावंड, फरसगांव, मानपुर, नारायणपुर, मर्दापाल, रामचंद्रपुर, गंडई में 4-4, बकावंड, मुंगेली, दुर्ग, कटेकल्याण, औंधी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अनेक जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

 

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसमी द्रोणिका पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बिहार तक समुद्र तल पर बनी हुई है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं मध्यप्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के बीच ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक द्रोणिका तटीय आंध्रप्रदेश के उत्तरी हिस्सों से छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

 

इन इलाकों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने सुकमा और बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

 

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता हैं।

 

 

Read more- 

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में नौतपा की एंट्री, रायपुर समेत कई जिलों में Heatwave Alert, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

 

Youthwings