Jalaram Lodge Raid: दुर्ग में लॉज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस का बड़ा एक्शन

Durg sex racket raid Jalaram Lodge

इंदिरा मार्केट स्थित बंद लॉज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 80 कंडोम पैकेट, 20 हजार नगद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान लॉज से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

 

Durg sex racket raid Jalaram Lodge

लॉज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। बताया जा रहा है कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। वर्तमान में लॉज की जगह आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां

छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज में दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

 

Durg sex racket raid Jalaram Lodge

पीटा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Durg sex racket raid Jalaram Lodge

 

 

 

Read more- 

Durg Crime News: पिता की हत्या कर खुद ही बना फरियादी, कलयुगी बेटे की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा

 

 

Youthwings