आधी रात से घेराबंदी, हजार पुलिसकर्मियों के बीच नकटी गांव में बेदखली अभियान शुरू

Nakti village eviction drive Raipur

प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताते हुए कार्रवाई शुरू की, ग्रामीणों का दावा- सालों से रह रहे, कई मकान पीएम आवास योजना के तहत बने

 

 

रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन ने माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में बेदखली कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को ढहाने के लिए आधी रात से जेसीबी के साथ करीब एक हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

 

कितने मकान हैं अवैध?

गांव के वार्ड 16 और 17 में ऐसे 48 अवैध मकान हैं, जिन्हें ढहाने के लिए राजस्व विभाग ने बेदखली का नोटिस चस्पा किया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, इसलिए बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

 

Nakti village eviction drive Raipur

 

ग्रामीणों का विरोध

कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों का तर्क है कि वे इस जमीन पर सालों से रह रहे हैं। इनमें से कई मकान पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि ये आवास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए हैं।

 

तनाव का माहौल

दावे और प्रतिदावे के बीच बेदखली कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई जारी है और स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

 

 

Nakti village eviction drive Raipur

 

 

 

Read more-

Raipur Bulldozer Action: सुबह 5 बजे पहुंचा बुलडोजर… रायपुर के इस स्कूल में आखिर ऐसा क्या बन रहा था?

 

Youthwings