HSSC CET-2 भर्ती 2026: ग्रुप-C के 4227 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

HSSC CET-2 भर्ती

HSSC CET-2 भर्ती

चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2 के अंतर्गत ग्रुप-C के 4227 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे आवेदन

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in या नोटिफिकेशन में दिए गए डायरेक्ट पोर्टल adv032026.hryssc.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का HSSC Group-C CET परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा पद के अनुसार अभ्यर्थी के पास निम्न में से योग्यता होनी चाहिए—

10+2 (इंटरमीडिएट)

स्नातक (Graduation)

इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा

साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है।

आयु सीमा तय

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन, जानें आसान प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल adv032026.hryssc.com पर जाएं।

नए उम्मीदवार “New Candidate” विकल्प पर क्लिक कर पंजीकरण करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन पूरी तरह निःशुल्क

इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। यानी किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप-C के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

 

Youthwings