Chhattisgarh Morning News: सीएम साय आज जाएंगे बगिया, कैबिनेट बैठक से लेकर राजधानी में प्रदर्शन तक कई बड़े कार्यक्रम
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट बैठक के बाद जशपुर के बगिया जाएंगे। वहीं रायपुर में भाजयुमो की अहम बैठक और केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
सीएम साय के आज के कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 4 फरवरी को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे राजधानी रायपुर में दिनभर प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। इसके बाद 1:30 से 2:00 बजे तक विभागीय बैठक में विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक उनका समय मंत्रालय में आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री 3:15 बजे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से रवाना होकर 4:40 बजे अपने गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे।
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद कुछ बड़े फैसलों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय बैठक
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल होंगे।
इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना और केंद्रीय बजट को लेकर मिली जिम्मेदारियों पर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर से भाजयुमो पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
स्थान: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर
समय: दोपहर 12 बजे
केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राजधानी रायपुर में आज युवा कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन संसद में राहुल गांधी को गलवान संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर बोलने से रोके जाने और सरकार की कथित चुप्पी के विरोध में किया जा रहा है।
प्रदर्शन में प्रधानमंत्री से जवाब, जनरल नरवणे की पुस्तक का सार्वजनिक विमोचन और शहीद जवानों के प्रति जवाबदेही की मांग की जाएगी।
स्थान: राजीव गांधी चौक
समय: दोपहर 2 बजे
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर
आयोजक: तेरापंथ महिला मंडल
स्थान: मित्तल अस्पताल लोधीपारा, मोदी अस्पताल समता कॉलोनी, देवी लक्ष्मी अस्पताल टैगोर नगर, मेकाहारा जेल रोड
समय: सुबह 9 बजे से
सामूहिक आदर्श विवाह
आयोजक: छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज
स्थान: ग्राम कांदुल, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के पास
समय: दोपहर 12 बजे से
दर्शन एवं संगोष्ठी
विशेष: पुरी के शंकराचार्यजी
आयोजक: श्रीसुदर्शन संस्थानम्, रावणभाठा
समय: सुबह 8 बजे एवं शाम 6 बजे
योग कक्षा
आयोजक: सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान: सिविल लाइन स्थित योगाश्रम
समय: शाम 5 से 6 बजे
