Raipur Murder Case: आधी रात सनसनीखेज हत्या, WRS मैदान में खून से सनी लाश मिलने से फैली दहशत
Raipur Murder Case: WRS स्थित खाली मैदान में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप, सिर कुचलकर हत्या की आशंका
Raipur Murder Case: रायपुर में आधी रात मिली खून से लथपथ लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि शव के पास मिला खून से सना पत्थर हत्या की खौफनाक कहानी बयां कर रहा है। आखिर कौन है मृतक और किसने उतारा उसे मौत के घाट? जानिए इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी।
Raipur Murder Case: WRS मैदान में खून से सनी लाश मिलने से फैली दहशत
Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों के बीच एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रायपुर के WRS स्थित खाली मैदान में आधी रात एक अज्ञात युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या सिर पर भारी पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन रायपुर रेलवे स्टेशन से निकल रही मिट्टी को मैदान में डंप करने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों ने रास्ते में खून से सना शव देखा और इसकी सूचना ठेकेदार अभिषेक कुमार शाही को दी। ठेकेदार ने तुरंत स्थानीय आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद मामला खमतराई थाना पुलिस तक पहुंचा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंचनामा के दौरान मृतक के दाहिने हाथ पर “आर. के. सारथी” नाम गुदा हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
Raipur Murder Case की गंभीरता को देखते हुए मौके पर क्राइम ब्रांच, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान शव के पास खून से सना एक भारी पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि इसी पत्थर से युवक के सिर पर कई बार हमला कर उसकी हत्या की गई।

पुलिस को मृतक के शरीर पर कई जगह चोट, कटने और घिसटने के निशान भी मिले हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपी के बीच संघर्ष हुआ था। शुरुआती जांच में यह भी माना जा रहा है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे के परिचित हो सकते हैं।
फिलहाल खमतराई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मृतक की पहचान करने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
