छत्तीसगढ़ सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने नई अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि पहले 27 मई 2026 को घोषित छुट्टी अब 28 मई 2026 को लागू होगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 की सार्वजनिक और सामान्य छुट्टियों की सूची में पहले बकरीद का अवकाश 27 मई के लिए तय किया गया था। बाद में त्योहार की संभावित तारीख में बदलाव को देखते हुए राज्य शासन ने संशोधन करते हुए 28 मई, गुरुवार को अवकाश घोषित किया है।

इस फैसले के बाद राज्यभर के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य शासकीय संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। नई अधिसूचना लागू होने के साथ ही सभी विभागों को संशोधित छुट्टी सूची का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Youthwings