छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दीपावली से पहले प्राचार्य-शिक्षकों के तबादले

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्राचार्य, शिक्षक और सहायक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।














