Chhattisgarh Morning News: सीएम साय का जशपुर दौरा, बीजेपी तिरंगा यात्रा की शुरुआत, भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा और आज के प्रमुख कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वे अपने गृहग्राम बगिया से राज्य ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे कांसाबेल में वर्धमान इंटरप्राइजेज के शुभारंभ में शामिल होंगे और 1:30 से 3:30 बजे तक वनवासी कल्याण आश्रम में रहेंगे। शाम 4:50 बजे रायपुर वापसी होगी।

बीजेपी की तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत
भाजपा आज से तिरंगा यात्रा अभियान शुरू कर रही है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान हर बूथ के 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेशभर में यात्रा के दौरान विभाजन विभीषिका से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मंत्री लखनलाल देवांगन का दिल्ली दौरा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात दिल्ली जाएंगे और कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 10 से 12 अगस्त तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगे और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान की शुरुआत
स्वदेशी जागरण मंच आज रायपुर के जयस्तंभ चौक से यह अभियान शुरू करेगा, जिसमें लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग का संकल्प दिलाया जाएगा।

बस्तर में कन्नड़-छत्तीसगढ़ी संगम का समापन
चित्रकोट जलप्रपात के पास चल रहा सांस्कृतिक संगम आज अंतिम दिन में है। इसमें छत्तीसगढ़ी आदिवासी और कन्नड़ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय और कर्नाटक के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं।

मितानिन संघ का प्रदर्शन चौथे दिन में
NHM में संविलियन, मानदेय वृद्धि और एनजीओ के साथ काम न करने की मांगों को लेकर मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी है। आज सरगुजा संभाग की मितानिनें धरना देंगी, कल बस्तर संभाग की महिलाएं प्रदर्शन करेंगी।

शहर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • नवकार महामंत्र जाप: सुबह 9 से 10 बजे, श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर, लाभाण्डी।

  • सुरमई शाम: शाम 6 बजे, अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती।

  • बैठकें: संत हरदासराम वर्सी महोत्सव और जन्माष्टमी-पोला पर्व की तैयारियां।

  • छापाकला कार्यशाला: 10 से 16 अगस्त, प्रो. वी. नागदास पेंट एंड प्रिंट आर्ट स्टूडियो, रायपुर, जिसमें देशभर के कलाकार शामिल होंगे।

Youthwings