रायगढ़ में भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में इलाज जारी

Raigarh। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में Raigarh Municipal Corporation की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद Neha Devangan ने अपने घर में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक घटना का पता चलने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार पार्षद की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अगले 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पार्षद ने जहर क्यों खाया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी इस मामले में किसी तरह की जानकारी देने से इनकार किया है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल बन गया है और राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। जानकारी मिलते ही महापौर और नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।

 

पुलिस का कहना है कि पार्षद के पूरी तरह होश में आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Youthwings