Attack On Raipur Police: रायपुर में पुलिस पर हमला, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने TI से की हाथापाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Attack On Raipur Police: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई है। देवेंद्र नगर और सिलतरा बाईपास रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने टीआई और पुलिस जवानों के साथ हाथापाई भी की।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखकर बदमाश भड़क गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोपियों ने टीआई के साथ धक्का-मुक्की की और एक बदमाश ने उनका हाथ तक मरोड़ दिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए वहां तनाव की स्थिति बन गई।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Youthwings