डिजिटल क्रांति से चमके MP के बुनकर! कुटीर एवं ग्रामोद्योग पोर्टल को मिला देश में ‘नंबर-1’ का खिताब; CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के ई-कॉमर्स पोर्टल को केंद्र सरकार की ओर से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस गौरवपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पदाधिकारियों और पूरी विभागीय टीम को बधाई दी है।

चंदेरी-महेश्वरी साड़ियों की ग्लोबल डिमांड: 16 हजार उत्पाद ऑनलाइन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दौर डिजिटल तकनीक और ई-कॉमर्स का है। राज्य सरकार अपनी लोक कला और हस्तशिल्प को देश-विदेश के बाजारों से जोड़ रही है।

प्रदेश सरकार महेश्वरी और चंदेरी साड़ियों सहित स्थानीय कारीगरों के 16 हजार से अधिक उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा रही है। इससे मध्य प्रदेश के पारंपरिक बुनकरों और शिल्पकारों को सीधा रोजगार, सही मूल्य और आर्थिक मजबूती मिल रही है।

भोपाल मेट्रोपॉलिटन और उज्जैन के लिए बड़ी घोषणाएं

समीक्षा के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे और पर्यटन-व्यापार को गति देने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट्स का खाका सामने रखा। उन्होंने बताया कि उज्जैन में बन रहा देश का सबसे बड़ा ‘यूनिटी मॉल’ इसी साल सितंबर-अक्टूबर तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह देश भर के ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ का बड़ा केंद्र बनेगा।

Youthwings