Bihar Election Phase 2 : 243 सीटों पर मतदान संपन्न, कई जिलों में टूटा रिकॉर्ड, अब 14 नवंबर का इंतजार
बिहार में चुनाव खत्म
बिहार में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। शाम पांच बजे तक जिन मतदाताओं की लाइन मतदान केंद्रों पर लगी थी, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में अब तक का सबसे अधिक 67.14% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान हुआ।
जिलों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई जगह 70% से ऊपर वोटिंग
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया। किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई। किशनगंज में 76.26%, कटिहार में 75.23% और पूर्णिया में 73.79% मतदान दर्ज किया गया।
जिलेवार मतदान प्रतिशत
-
अररिया – 67.79%
-
अरवल – 63.06%
-
औरंगाबाद – 64.48%
-
बांका – 68.91%
-
भागलपुर – 66.03%
-
गया – 67.50%
-
जहानाबाद – 64.36%
-
जमुई – 67.81%
-
कैमूर – 67.22%
-
कटिहार – 75.23%
-
किशनगंज – 76.26%
-
मधुबनी – 61.79%
-
नवादा – 57.11%
-
पश्चिम चंपारण – 69.02%
-
पूर्णिया – 73.79%
-
पूर्वी चंपारण – 69.31%
-
रोहतास – 60.69%
-
शिवहर – 67.31%
-
सीतामढ़ी – 65.29%
-
सुपौल – 70.69%
