Mahatari Vandan Yojana Scheme Fraud: महिला एवं बाल विकास विभाग फिर विवादों में, 19 महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही संविदा कर्मचारी..

Mahatari Vandan Yojana Scheme Fraud

Mahatari Vandan Yojana Scheme Fraud

Mahatari Vandan Yojana Scheme Fraud: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला महिला एवं बाल विकास विभाग का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी तो कभी फरवरी को 30 दिन का बताकर सामान खरीदने का आदेश—लगातार लापरवाही के आरोप झेल रहे इस विभाग में अब नया मामला सामने आया है। आरोप है कि विभाग की ही एक संविदा महिला कर्मचारी ने महतारी वंदन योजना का लाभ 19 महीने तक अवैध रूप से लिया। इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है और कठोर कार्रवाई की मांग उठी है।

मामला क्या है

शिकायत के अनुसार, जिला कार्यालय में तृतीय वर्ग की संविदा पद पर कार्यरत लक्ष्मी साहू (पति राजेन्द्र साहू), निवासी वार्ड-18 बालोद, पिछले 19 महीनों से महतारी वंदन योजना का पैसा ले रही हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत होने के बावजूद उन्होंने योजना का लाभ लिया, जबकि योजना का मकसद जरूरतमंद माताओं को आर्थिक सहायता देना है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लक्ष्मी साहू ने पता बदलकर इस योजना का फायदा उठाया और जिला अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने रहे। इससे संदेह गहराता है कि कहीं विभागीय अधिकारियों की मौन सहमति तो नहीं है।

जिला अधिकारी की प्रतिक्रिया

इस संबंध में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी समीर पांडे ने कहा, “यह मामला पहली बार आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।” अब देखना होगा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का दुरुपयोग करने वाली कर्मचारी पर विभाग किस तरह की सख्त कार्रवाई करता है।

Youthwings