Rashmika-Vijay Wedding: विरोश की शादी, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बने हमसफर, वायरल हुई वेडिंग फोटो

Rashmika-Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं किया। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

दोनों ने अलग-अलग परंपराओं के अनुसार विवाह किया। पहले तेलुगु रीति-रिवाज से और फिर कोडावा समुदाय की परंपरा के तहत शादी संपन्न हुई। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

शादी से पहले की रस्मों की कोई आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की गई थी, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के लिए भावुक पोस्ट साझा किए।

रश्मिका ने अपने पोस्ट में विजय को अपना सच्चा प्यार और सुकून बताया। उन्होंने लिखा कि विजय वह इंसान हैं जिन्होंने उन्हें बड़े सपने देखने की हिम्मत दी और हमेशा उन पर भरोसा जताया।

वहीं विजय ने भी रश्मिका को अपनी सबसे अच्छी दोस्त बताते हुए लिखा कि उनकी मौजूदगी ही उनके लिए ‘घर जैसा सुकून’ है, इसलिए उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी जीवनसंगिनी बना लिया।

Youthwings