इंतज़ार हुआ खत्म! सहायक शिक्षक के इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा

CG Teacher Recruitment 2026

CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर बंपर भर्ती

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सहायक CG Teacher Recruitment प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के तहत शुरू की जा रही व्यापक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों को भरने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में सबसे पहले सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

2292 पदों पर होगी CG Teacher Recruitment

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक के कुल 2292 पद भरे जाएंगे। इनमें से 795 पद ई-संवर्ग (E-Cadre) की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 1497 पद टी-संवर्ग (T-Cadre) की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

11 अक्टूबर को होगी परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित CG Teacher Recruitment परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। हालांकि, यह तारीख फिलहाल संभावित (Tentative) है, जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन में अंतिम रूप दिया जाएगा।

कहां देखें पूरी जानकारी?

उम्मीदवार CG Teacher Recruitment से जुड़ी पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकेंगे। इसी के साथ परीक्षा का सिलेबस भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

read more : Chhattisgarh Census 2027: आज से शुरू जनगणना प्रक्रिया, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, इन 33 सवालों के जवाब रखना होगा तैयार

CG Teacher Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

फिलहाल आवेदन प्रक्रिया की तारीख घोषित नहीं की गई है। विभाग ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी जानकारी जल्द ही व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अन्य पदों पर भी आएगी CG Teacher Recruitment

सरकार की योजना के अनुसार, केवल सहायक शिक्षक ही नहीं, बल्कि शिक्षक और व्याख्याता (Lecturer) के पदों पर भी जल्द ही अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इससे प्रदेश में शिक्षकीय भर्ती का बड़ा अभियान शुरू होने वाला है।

read more : Summer Vacation 2026: लू के खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला: इस दिन से शुरू होंगी स्कूलों की छुट्टियां

FAQs:

1. CG Teacher Recruitment 2026 के तहत कितने पदों पर भर्ती होगी?

CG Teacher Recruitment 2026 के तहत सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि कुल मिलाकर 5000 शिक्षकीय पद भरे जाने की योजना है।

2. CG Teacher Recruitment 2026 की परीक्षा कब होगी?

CG Teacher Recruitment 2026 के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

3. CG Teacher Recruitment 2026 के लिए परीक्षा कौन आयोजित करेगा?

CG Teacher Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा।

4. CG Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

CG Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, इसकी जानकारी जल्द ही व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

5. CG Teacher Recruitment 2026 की विस्तृत जानकारी कहां मिलेगी?

CG Teacher Recruitment 2026 से संबंधित योग्यता, आयु सीमा और सिलेबस की पूरी जानकारी vyapamcg.cgstate.gov.in और eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध होगी।

Youthwings