Raipur Women Fight: रायपुर कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो महिला गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Raipur Women Fight: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुनवाई के लिए आई दो महिला गुटों के बीच अचानक जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते कोर्ट परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि दोनों महिला पक्ष तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती इलाके की रहने वाली हैं। दोनों किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थीं। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पहले कहासुनी हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।

करीब आधे घंटे तक चले इस विवाद के चलते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई लोग बीच-बचाव करते नजर आए, जबकि वकील और अन्य फरियादी भी स्थिति को देखकर दंग रह गए।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती दिखाई दे रही हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और कोर्ट की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। आवश्यक कार्रवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Youthwings