भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढाेंगी, कहा – बाबा चंदा लेना बंद करें…

Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ लाए जाने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बिलासपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी करार दिया।

भूपेश बघेल ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा उन्हें जैसे भी चाहें, वैसे ला सकते हैं, लेकिन बाबा को चंदा लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समस्याओं का समाधान केवल एक लोटा जल से संभव है, तो फिर जनता से चंदा क्यों लिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पर भी तंज कसते हुए धार्मिक आयोजनों में चंदा संग्रह की परंपरा पर सवाल खड़े किए। साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा कि क्या सनातन धर्म का ठेका किसी एक दल या व्यक्ति ने ले रखा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि अगर ऐसा है, तो उसका टेंडर कब और कहां हुआ, यह भी बताया जाए।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जहां कांग्रेस इस मुद्दे को सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और आस्था के नाम पर राजनीति से जोड़ रही है, वहीं भाजपा की ओर से लगातार जवाबी हमले किए जा रहे हैं। सरकारी विमान के उपयोग को लेकर यह विवाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Youthwings