Noida Employee Protest : “सैलरी विवाद ने लिया हिंसक रूप…” नोएडा में कर्मचारियों का बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़ और कार में लगाई आग

Noida Employee Protest

ग्रेटर नोएडा में सैलरी विवाद को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़ और कार में आग, पुलिस की गाड़ी पलटी।

Noida Employee Protest: Greater Noida के फेज-2 इलाके में कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। कई दिनों से जारी इस आंदोलन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया की नोएडा पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।

 

पुलिस की गाड़ी भी नहीं बची

Noida Employee Protest : प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उसे पलट दिया। इससे हालात और बिगड़ गए और प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।

 

पत्थरबाजी से बढ़ा तनाव

Noida Employee Protest: कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर पत्थरबाजी की। इस वजह से आसपास की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा और पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

 

चौथे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Noida Employee Protest: जानकारी के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कंपनी के बाहर एकत्र हुए थे।

 

कंपनी मैनेजमेंट से नाराजगी

Noida Employee Protest: कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी मैनेजमेंट उनकी सैलरी बढ़ाने की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। इसी कारण उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

 

भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने की कोशिश कर रही है।

 

हालात पर काबू पाने की कोशिश

अधिकारियों का कहना है कि हालात को जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई हैं।

Read more-

Noida Engineer Death: सिस्टम की चूक से गई युवराज की जान, पुलिस-प्रशासन-प्राधिकरण सभी कठघरे में

Youthwings