Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल का हाल बेहाल, छपरा की जंग गए हार
छपरा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। आरजेडी के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। सोशल मीडिया पर उनकी पकड़, लोकप्रिय गीतों और फिल्मों के कारण उनकी छवि मजबूत थी, लेकिन चुनावी आंकड़े उनके पक्ष में नहीं गए।
रुझानों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव को बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने लगभग 8 हजार वोटों से शिकस्त दी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन जीत का समीकरण साफ हो चुका है। मुकाबला कड़ा था और बीच में कई बार खेसारी आगे भी रहे, लेकिन अंतिम बढ़त छोटी कुमारी के पास चली गई।
खेसारी बोले—लोग कभी बुरे नहीं होते… मैं हमेशा जनता के बीच रहूंगा
हार के शुरुआती संकेतों के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा—
“लोग बहुत अच्छे हैं, वे कभी बुरे नहीं होते… मैं हमेशा लोगों के बीच रहूंगा। जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा।”
चुनाव कैंपेन के दौरान खेसारी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कई इंटरव्यू और सभाओं में कहा कि एनडीए के 20 साल के शासन में बिहार में कोई बड़ा विकास नहीं हुआ और प्रदेश के युवा अभी भी बाहर कमाने को मजबूर हैं।
छपरा सीट: BJP का गढ़—और एक नया चेहरा जीता
छपरा सीट पर BJP का प्रभाव पहले से ही मजबूत रहा है।
2010 में बीजेपी जीती
2015 में बीजेपी जीती
2020 में भी BJP ने जीत दर्ज की
इस बार पार्टी ने छोटी कुमारी को टिकट दिया था, जो जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। नया चेहरा होने के बावजूद उन्होंने मजबूत चुनावी रणनीति से यह सीट अपने नाम कर ली। इस सीट से कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे।
