Khalnayak Returns Teaser: फिर जेल से फरार होगा ‘बल्लू’, खतरनाक लुक में नजर आए संजय दत्त, यहां देखें ‘खलनायक रिटर्न’ का टीजर
1993 की सुपरहिट फिल्म के 33 साल बाद लौट रहा है बल्लू, Sanjay Dutt ने खुद कहा- जेल में सजा काटते समय आया था सीक्वल बनाने का विचार
Khalnayak Returns teaser ने 90 के दशक के फिल्म प्रेमियों के लिए खुशखबरी ला दी है। अभिनेता संजय दत्त ने 1993 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ की घोषणा की है। निर्माताओं ने एक विशेष कार्यक्रम में फिल्म का छोटा सा टीजर जारी किया, जिसमें दत्त अपने मशहूर किरदार बल्लू को एक नए दमदार अवतार में निभाते नजर आए।
Khalnayak Returns teaser सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शक जमकर प्यार लूटा रहे हैं।
कौन बना रहा है फिल्म?
संजय दत्त की ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और निर्माता अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से अपराध की पृष्ठभूमि वाली इस हिट एक्शन फिल्म के दूसरे भाग के अधिकार संयुक्त रूप से हासिल कर लिए हैं। घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी थे। अब देखना यह है कि सीक्वल में पुराने सितारे वापसी करेंगे या नए चेहरे होंगे।
Khalnayak Returns teaser ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
संजय दत्त ने सुनाई पूरी कहानी
Sanjay dutt ने खुलासा किया कि 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के सिलसिले में जेल की सजा काटते समय उन्होंने ‘खलनायक’ की कहानी को आगे बढ़ाने का विचार किया। संजय दत्त ने कहा, ‘जेल में मैंने अपने आस-पास के सभी लोगों से पूछा कि इसे देखना कौन पसंद करेगा और 4,000 कैदियों ने कहा कि वे सभी देखेंगे। मैंने उन सभी से इसके बारे में (नयी ‘खलनायक’ की कहानी) एक पृष्ठ पर लिखने को कहा और मुझे उन सभी 4,000 पृष्ठों को पढ़ने में काफी समय लग गया। जब मैं पैरोल पर बाहर आया तो मैंने सुभाष सर से इसे देखने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने कहा कि इसे बनाया जाना चाहिए।’
संजय दत्त का फोकस – ‘पटकथा ही है हीरो’
‘वास्तव’, ‘अग्निपथ’, ‘सड़क’, ‘मिशन कश्मीर’ और ब्लॉकबस्टर ‘मुन्ना भाई’ श्रृंखला जैसी हिट फिल्में देने वाले दत्त ने कहा कि वह दबाव में काम नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण पटकथा है। चाहे इसमें छह महीने लगें, आठ महीने या उससे भी अधिक, मैं सुभाष जी को कहानी और संगीत के लिए परेशान करता रहूंगा। जब तक हमें सही पटकथा नहीं मिल जाती, हम आगे नहीं बढ़ेंगे। फिल्म का हीरो पटकथा है और जब तक पटकथा उस स्तर की नहीं हो जाती, हम शूटिंग शुरू नहीं करेंगे।’
सुभाष घई ने कहा – ‘यह संजय की दिली इच्छा थी’
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अभिनेता ‘खलनायक रिटर्न्स’ बना रहे हैं। घई ने कहा, ‘यह उनकी (संजय दत्त की) दिली इच्छा थी। संजू और मान्याता का जुनून था कि वे यह (‘खलनायक रिटर्न्स’) बनाएं। मुझे यकीन है कि यह (मूल फिल्म से) बेहतर होगी। मैं हमेशा मदद के लिए तैयार हूं।’ संजय दत्त ने भी ‘खलनायक’ को दोबारा बनाने का मौका देने के लिए घई का आभार व्यक्त किया और उन्हें ‘दिग्गज’ और ‘मनोरंजन जगत का उस्ताद’ बताया। Khalnayak Returns में घई की भूमिका अहम होगी।
मूल ‘खलनायक’ की विरासत – 33 साल बाद वापसी
घई द्वारा निर्देशित और निर्मित मूल फिल्म ‘खलनायक’ को 1990 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। समय के साथ इसे ‘कल्ट’ फिल्म का दर्जा मिला। इसमें संजय दत्त ने खलनायक बल्लू, जैकी श्रॉफ ने पुलिस अधिकारी राम और माधुरी दीक्षित ने गुप्त पुलिस अधिकारी गंगा की भूमिका निभाई थी। फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ आज भी सुपरहिट है। अब 33 साल बाद बल्लू के किरदार में संजय दत्त एक बार फिर दर्शकों के सामने आएंगे।
यहां देखें – Khalnayak Returns Teaser
फिल्म कब आएगी?
फिल्म निर्माताओं ने अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। संजय दत्त ने साफ किया है कि पटकथा पूरी तरह तैयार होने के बाद ही शूटिंग शुरू होगी। फिल्म की कास्ट और क्रू के अन्य नामों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, प्रशंसकों को उम्मीद है कि जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी इस सीक्वल में अपनी भूमिकाओं के साथ वापसी कर सकते हैं।
Khalnayak Returns teaser आने के बाद सोशल मीडिया पर #KhalnayakReturns ट्रेंड कर रहा है।
बल्लू का नया अवतार
जारी किए गए टीजर में संजय दत्त काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में वही खतरनाक अंदाज है, लेकिन अब वह और भी परिपक्व और अनुभवी लग रहे हैं। टीजर का बैकग्राउंड स्कोर भी पुराने ‘खलनायक’ के थीम को टक्कर देता है। फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ एक्शन, ड्रामा और इमोशन का तड़का लगाकर दर्शकों को थ्रिल करेगी।
Khalnayak Returns teaser देखने के बाद फैंस का कहना है कि इंतजार के लायक है।
बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें – बड़ी ओपनिंग के आसार
फिल्म जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है। संजय दत्त की फैन फॉलोइंग, पुरानी यादों का नॉस्टेल्जिया और टीजर का दमदार असर ये तीनों मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सीक्वल मूल फिल्म के मुकाबले कितना कमाल करता है।
फिलहाल, Khalnayak Returns teaser ने जो उत्साह पैदा किया है, उससे लगता है कि बल्लू फिर से इतिहास रचने आ रहा है।
