‘लव जिहाद का कातिल आशियाना’ : गरबा पंडाल में फ्रिज-सूटकेस में दिखीं ‘लड़कियां’, हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

Indore : नवरात्रि की धूम में इस बार गरबा पंडाल केवल धार्मिक उल्लास का नहीं, बल्कि सामाजिक चेतावनी का केंद्र भी बन गया। हिंदू संगठनों ने ‘हिंदू बेटी बचाओ अभियान’ के तहत एक गरबा पंडाल को ‘लव जिहाद का कातिल आशियाना’ नाम दिया। यहां पोस्टरों और प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए समाज को आगाह किया जा रहा है।

पंडाल में रखे गए फ्रिज और सूटकेस को हिंदू लड़कियों के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है, मानो वे ठंडे बस्ते में कैद हों। पोस्टरों पर लिखा गया— “बेटी को बचाओ, लव जिहाद से सावधान”। पंडाल का नाम ‘लाडो’ रखा गया, जो बेटियों के प्रति स्नेह के साथ-साथ खतरे की चेतावनी का संदेश भी देता है।

यह अभियान हाल ही में इंदौर में गरबा आयोजनों से जुड़े कथित लव जिहाद के मामलों से प्रेरित बताया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी ने कहा— “गरबा की रंगीनियां लव जिहाद के साये से प्रभावित न हों। यदि समय रहते सतर्क न हुए तो बेटियां फ्रिज की तरह ठंडी हो जाएंगी।”

गौरतलब है कि इंदौर में पहले भी गरबा स्थलों पर मुस्लिम प्रतिभागियों को लेकर विवाद हो चुका है। इस बार नवरात्रि के दौरान कई पंडालों में पहचान पत्र जांच और जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

Youthwings