ट्रेन छूटने से 15 मिनट पहले तक मिलेगी कंफर्म टिकट! जानें नई सुविधा

अगर आप अचानक यात्रा का प्लान बनाते हैं और टिकट न मिलने की चिंता सताती है, तो अब राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है – अब ट्रेन के प्रस्थान से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक की जा सकती है। ये सुविधा फिलहाल दक्षिण रेलवे (Southern Railway) की 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू की गई है, और भविष्य में इसे देशभर में लागू करने की योजना है।

किन ट्रेनों में लागू है यह सुविधा?

यह नई सुविधा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू की गई है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब लास्ट मिनट में भी टिकट बुक करने का विकल्प मिलेगा।

क्यों शुरू की गई ये सुविधा?

अक्सर ऐसा होता था कि ट्रेन रवाना हो जाती थी, लेकिन बीच के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती थी, चाहे सीटें खाली ही क्यों न हों। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी होती थी बल्कि रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता था।

अब यह नई सुविधा इन समस्याओं को दूर करेगी। ट्रेन के छूटने से ठीक पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा से सीटों का बेहतर इस्तेमाल होगा और यात्रियों को आखिरी वक्त में टिकट मिलने का मौका मिलेगा।

कैसे करें लास्ट मिनट टिकट बुक?

  • आप IRCTC की मोबाइल ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
  • बुकिंग की प्रक्रिया सामान्य टिकट बुकिंग जैसी ही होगी।
  • ध्यान रखें कि ट्रेन के प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले तक ही बुकिंग संभव है।

जानिए कुछ जरूरी बातें:

  • यह सुविधा फिलहाल सिर्फ साउदर्न रेलवे की 8 वंदे भारत ट्रेनों में लागू है।
  • टिकट का किराया सामान्य ही रहेगा, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
  • टिकट को रद्द भी किया जा सकता है, रिफंड रेलवे की मौजूदा नीति के अनुसार मिलेगा।
  • टिकट ऑफलाइन यानी रेलवे काउंटर से भी अंतिम समय में ली जा सकती है।
  • अन्य ट्रेनों में यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसे और ट्रेनों तक बढ़ाया जा सकता है।

 

Youthwings