इंतजार खत्म! Imtiaz Ali जल्द बनाएंगे Jab We Met का सीक्वल, ये स्टार्स आएंगे नजर
साल 2007 में रिलीज हुई जब वी मेट आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को काफी सराहा गया था। अब खबर है कि निर्देशक इम्तियाज अली इसके सीक्वल को लेकर विचार कर रहे हैं।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में इम्तियाज अली से जब फिल्म के आज के वर्जन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस उम्र में वेदांग रैना और शरवरी वाघ इस तरह के किरदार निभा सकते हैं। उनके मुताबिक दोनों कलाकारों में वह ऊर्जा और मासूमियत है, जो फिल्म के प्रतिष्ठित किरदारों के लिए जरूरी है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीक्वल में वेदांग रैना आदित्य और शरवरी वाघ गीत जैसे किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
इसी बीच इम्तियाज अली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें दिलजीत दोसांझ लीड रोल में होंगे। उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ भी नजर आएंगे।
‘जब वी मेट’ का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में लगभग 48.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है। शाहिद कपूर ने आदित्य और करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था। फिल्म के संवाद और गाने आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
