Horoscope Today 15 July 2025: कन्या और तुला राशि के जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानिए आपकी राशि का क्या कहता है आज का भविष्यफल

Horoscope Today 15 July 2025

Horoscope Today 15 July 2025

15 जुलाई का राशिफल (Horoscope Today 15 July 2025): पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किया गया आज का राशिफल 15 जुलाई 2025, मंगलवार के दिन सभी 12 राशियों के लिए जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे नौकरी, व्यापार, सेहत, परिवार, लेन-देन और संबंधों से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी देता है। आइए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा के अनुसार, आपकी राशि के सितारे आज क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष (Aries)

तरक्की के संकेत, रुका धन मिल सकता है
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए प्रगति से भरा रहेगा। करियर में सकारात्मक उछाल मिलेगा और जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे और परिवार के बुजुर्गों का सहयोग भी प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। यदि आप कोई बड़ा लक्ष्य साध रहे हैं, तो आज उसकी दिशा में बड़ा कदम उठा सकते हैं। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

वृषभ (Taurus)

सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता
आज का दिन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का है। कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, हालांकि पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मिथुन (Gemini)

भाग्य का साथ, शिक्षा और संतान से सुखद समाचार
मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा या करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

कर्क (Cancer)

जल्दबाज़ी से बचें, रुका हुआ काम पूरा हो सकता है
आज कर्क राशि वालों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। लंबे समय से अधूरा काम पूरा होने के संकेत हैं। संतान के परीक्षा परिणाम संतोषजनक रह सकते हैं। घर में सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। किसी काम को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। छात्रों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

सिंह (Leo)

योजनाबद्ध तरीके से करें काम, धोखे से रहें सावधान
सिंह राशि के लिए दिन व्यस्त रहेगा लेकिन सफलता भी हाथ लगेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें, किसी के झांसे में न आएं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना ठीक नहीं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या (Virgo)

करियर में नई ऊंचाइयां, मेहनत रंग लाएगी
आज कन्या राशि वालों को करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। आप समय पर काम पूरे करेंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यात्रा के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला (Libra)

बड़ा लक्ष्य होगा पूरा, नेतृत्व क्षमता में निखार
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ा अवसर लेकर आया है। आप किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की पूर्ति कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी। घर और बाहर दोनों ही मोर्चों पर संतुलन बनाकर चलना होगा। आलस्य न करें, वरना काम लटक सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

रुके काम होंगे पूरे, लेकिन नई पार्टनरशिप से बचें
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को समय पर निपटाने की जरूरत है। किसी अजनबी से साझेदारी करने से बचें। व्यवसाय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

धनु (Sagittarius)

परोपकार और सामूहिकता से मिलेगा सम्मान
आज आप परोपकार के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी और मांगलिक कार्यों की तैयारी शुरू हो सकती है। पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में आप सफल हो सकते हैं। चारों ओर सकारात्मक माहौल रहेगा और किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है।

मकर (Capricorn)

नया घर या निवेश का योग, बिजनेस में मुनाफा
मकर राशि के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। आप घर या जमीन से जुड़ी कोई डील फाइनल कर सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा। बच्चों की शिक्षा में आ रही अड़चनों को आप दूर कर पाएंगे। नए आइडियाज मन में आएंगे।

कुंभ (Aquarius)

रचनात्मक प्रयासों में सफलता, संयम से काम लें
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सृजनात्मक कामों में व्यस्तता भरा रहेगा। नए प्रयास रंग लाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें और धैर्य के साथ फैसले लें।

मीन (Pisces)

बजट बनाकर खर्च करें, जीवनसाथी से मिलेगा सहयोग
मीन राशि वालों के लिए दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बजट बनाकर चलना जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें। अटकी हुई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी के करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

Youthwings