Gold and Silver Market News: सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, जानें आज के ताज़ा रेट
Gold and Silver Market News
Gold and Silver Market News: भारतीय सर्राफा बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 01 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,04,792 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है और यह 1,23,250 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
सोना-चांदी कितने महंगे हुए?
IBJA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार –
-
999 शुद्धता वाला सोना (24 कैरेट) शुक्रवार को 1,02,388 रुपये था, जो सोमवार को बढ़कर 1,04,792 रुपये हो गया। यानी सोना 2404 रुपये महंगा हुआ।
-
995 शुद्धता वाले सोने का भाव 1,01,978 रुपये से बढ़कर 1,04,372 रुपये पहुंच गया। यानी 2394 रुपये की बढ़त।
-
916 शुद्धता (22 कैरेट) सोना 93,787 रुपये से बढ़कर 95,990 रुपये पर पहुंच गया, यानी 2203 रुपये महंगा।
-
750 शुद्धता (18 कैरेट) सोना 76,791 रुपये से बढ़कर 78,594 रुपये हो गया। यानी 1803 रुपये की तेजी।
-
585 शुद्धता (14 कैरेट) सोना 59,897 रुपये से बढ़कर 61,303 रुपये पहुंच गया। यानी 1406 रुपये महंगा।
-
चांदी की कीमत 1,17,572 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1,23,250 रुपये हो गई। यानी 5678 रुपये का उछाल।
लगातार बढ़ रहे हैं दाम
पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के दामों में तेजी का सिलसिला जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों के रुझान के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
ध्यान रखें ये बातें
यहां बताई गई कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। जब ग्राहक ज्वैलरी खरीदते हैं तो उन्हें इन अतिरिक्त चार्जेस का भुगतान करना पड़ता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन हर सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम को गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट अपनी वेबसाइट ibjarates.com पर जारी करता है।
