‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल धमाका: राम के अलावा इस किरदार में भी आएंगे नजर

‘रामायण’

‘रामायण’

निर्देशक Nitesh Tiwari की मेगा बजट फिल्म रामायण का टीज़र सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर Ranbir Kapoor का राम अवतार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है।

राम के साथ परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर

ताजा जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे हैं। वह भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम के किरदार में भी नजर आएंगे।टीज़र में दिखाए गए एक खास सीन—जहां राम सुनहरा फरसा लिए नजर आते हैं—ने इस बात के संकेत दिए थे। अब खुद रणबीर कपूर ने इस डबल रोल की पुष्टि कर दी है।

रणबीर ने खुद किया खुलासा

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि भगवान विष्णु के कई अवतार हैं, जिनमें राम और परशुराम दोनों शामिल हैं। ऐसे में इन दोनों शक्तिशाली किरदारों को निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ लुक बदलना ही काफी नहीं होता, बल्कि किरदार की भावना और आध्यात्मिकता को समझना ज्यादा जरूरी है, और उन्होंने दोनों भूमिकाओं को अलग-अलग ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

राम के किरदार को बताया बड़ी जिम्मेदारी

भगवान राम जैसे आदर्श चरित्र को निभाने पर रणबीर ने कहा कि यह केवल अभिनय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रूप में वह भगवान राम का अपना संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी आस्था और भावनाएं झलकती हैं।

‘रामायण’ से जुड़ेगी भारतीय संस्कृति की पहचान

रणबीर का मानना है कि रामायण केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों और सीखों का भंडार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं को पहुंचाने में सफल होगी।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में Sai Pallavi सीता, Yash रावण के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही Sunny Deol, Ravi Dubey, Lara Dutta और Arun Govil भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

read more : ओडिशा से पुणे जा रही थी करोड़ों की गांजा खेप: महासमुंद पुलिस ने 2 करोड़ की खेप जब्त कर 5 तस्करों को दबोचा

 

Youthwings