Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में ट्रेन यात्रियों को झटका, कई गाड़ियां हुईं रद्द!

CG Train Cancelled

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें (5 अप्रैल 2026):

  • ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर
  • ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर
  • ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
  • ट्रेन नंबर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर

इसके अलावा, गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 26 अप्रैल तक कई और ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। कुछ ट्रेनों में आंशिक बदलाव भी किया जाएगा।

रेलवे ने बताया कि गोंदिया स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। यह तकनीकी कार्य ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Youthwings