Chhattisgarh Morning News: नक्सलवाद पर अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सीएम साय बस्तर दौरे पर, आज से नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: रायपुर में नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक
राजधानी रायपुर में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद को लेकर एक अहम हाई-लेवल बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में शुरू होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में प्रदेश में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, हालिया कार्रवाई और आगे की रणनीति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद अमित शाह बस्तर दौरे के लिए रवाना होंगे।
सीएम विष्णु देव साय आज जाएंगे बस्तर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और बस्तर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 10:30 बजे वे रायपुर के निजी रिसॉर्ट में केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
सीएम साय 1:45 से 3:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान कर 4:45 बजे राजधानी पहुंचेंगे और फिर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए मेन गेट का आज लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर 12 बजे पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के नए मेन गेट का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर नए छात्रावास और क्लीनिकल फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी यूनिट का भी उद्घाटन होगा। स्वास्थ्य मंत्री रेडियो डायग्नोसिस विभाग की कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों को संबोधित भी करेंगे।
बताया जा रहा है कि गेट निर्माण में लगभग दो साल की देरी हुई, जबकि इसे कॉलेज के डायमंड जुबली वर्ष में ही पूरा होना था।
अग्रोहा कॉलोनी में गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग
डीडीनगर स्थित डॉ. अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है।
इस पहल की जिम्मेदारी डॉ. आर.के. सुखदेवे और सुरेंद्र कोल्हेकर संभाल रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ पंचशील, ध्यान, साधना और योग की भी शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे मानसिक तनाव से दूर रह सकें।
दो दिवसीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार आज से
होम्योपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा 13 और 14 दिसंबर को दो दिवसीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
यह सेमिनार मैग्नेटो मॉल के पास होटल वुड कास्टल में होगा। इसमें मुंबई के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. फारुक जे. मास्टर कैंसर विषय पर व्याख्यान देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
आज रायपुर में प्रमुख कार्यक्रम
होम्योपैथिक सेमिनार
स्थान: होटल वुड कास्टल | समय: सुबह 11 बजे
सूर्योपासना महापर्व
स्थान: बोरियाकला | समय: 11:30 से 12:30
PSC राज्य सेवा परीक्षा निःशुल्क कोचिंग
स्थान: नूतन स्कूल, टिकरापारा | समय: शाम 5 से रात 9
योग कक्षा
स्थान: सिविल लाइन योगाश्रम | समय: शाम 5 से 6
