Smriti Mandhana Breaks Silence: शादी टूटने के बाद पहली बार इवेंट में दिखीं स्मृति मंधाना, बोलीं- ‘इंडियन जर्सी पहनते ही सारी परेशानियां भूल जाती हूं’
Smriti Mandhana Breaks Silence: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में हैं। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से उनकी शादी टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। शादी वाले दिन स्मृति के पिता की तबियत बिगड़ने के कारण समारोह को टाल दिया गया था। बाद में यह सामने आया कि पलाश ने उन्हें धोखा दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों ने सहमति से शादी को रद्द कर दिया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी कर इस रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की थी।
पहली बार किसी इवेंट में नजर आईं स्मृति
शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दीं। इस इवेंट में उनके साथ भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं। इवेंट में बात करते हुए स्मृति ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
उन्होंने कहा- “मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मुझे कुछ और प्यारा है। इंडियन जर्सी पहनना ही सबसे बड़ी प्रेरणा है। इसे पहनते ही सारी परेशानियां पीछे छूट जाती हैं और जिंदगी पर फोकस करना आसान हो जाता है।”
बचपन से ही बल्ले का जुनून
क्रिकेटर ने बताया कि बचपन से ही उनके अंदर बल्लेबाजी का जुनून था, जिसे बहुत लोग समझ नहीं पाते थे। उन्होंने कहा—
“मेरा सपना हमेशा वर्ल्ड चैंपियन बनने का रहा है। मैं हमेशा से सरल स्वभाव की हूं और चीजों को ज्यादा सोचकर मुश्किल नहीं बनाती। पर्दे के पीछे जितनी मेहनत होती है, मैदान पर वही नज़र आती है।”
स्मृति–पलाश की शादी आधिकारिक तौर पर रद्द
शादी रद्द होने की घोषणा के बाद न सिर्फ दोनों ने अपने फैंस से प्राइवेसी मांगी थी बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इस खबर के बाद स्मृति ने पहली बार किसी बड़े मंच पर अपनी बात रखी है और बताया कि अब उनका पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है।
