छत्तीसगढ़ में EOW-ACB से पुलिस विभाग में लौटाए गए 12 पुलिसकर्मी, GAD ने जारी की सूची

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पदस्थ पुलिसकर्मियों को वापस पुलिस विभाग में भेजने का आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची में 12 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर आरक्षक तक के कर्मचारी हैं।
जारी सूची के अनुसार, EOW और ACB में पदस्थ सात इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) और तीन आरक्षकों को वापस पुलिस विभाग में भेजा गया है। इस आदेश के साथ इन पुलिसकर्मियों के दायित्व गृह विभाग को वापस सौंप दिए गए हैं।


