Chhattisgarh Cabinet Meeting: आज साय कैबिनेट की अहम बैठक, मुख्य सचिव की नियुक्ति समेत इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Chhattisgarh Cabinet Meeting
रायपुर। Chhattisgarh Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज, 30 जून को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक राजधानी नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक, कृषि और आगामी विधानसभा मानसून सत्र से जुड़े कई बड़े फैसलों पर चर्चा की जाएगी। वहीं मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी आज निर्णय लिया जा सकता है।
मुख्य सचिव की नियुक्ति पर हो सकता है फैसला
आज की बैठक में सबसे अहम मुद्दा राज्य के अगले मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर हो सकता है। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आज 30 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर निर्णय लिया जाना संभावित है। सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
किसानों और मानसून सत्र से जुड़े प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
बैठक में राज्य के किसानों को लेकर भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। खरीफ सीजन की तैयारियों, धान खरीदी नीति, सिंचाई सुविधा और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं पर मंत्रिमंडल चर्चा कर सकता है। साथ ही, आगामी विधानसभा मानसून सत्र की रणनीति और प्रस्तावित विधायी कार्यों पर भी विमर्श होगा।
इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
-
मुख्य सचिव की नियुक्ति
-
खरीफ सीजन और किसानों से जुड़ी योजनाएं
-
मानसून सत्र की तैयारी और कार्यसूची
-
कुछ विभागीय पुनर्गठन या अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
-
अनुकंपा नियुक्ति जैसे सामाजिक फैसले
राज्य की राजनीति और प्रशासनिक दिशा तय करेगी बैठक
साय सरकार की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे राज्य की प्रशासनिक दिशा और विकास योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी। साथ ही इससे यह भी संकेत मिल सकता है कि आने वाले समय में किसानों, युवाओं और कर्मचारियों को सरकार की ओर से क्या नई सौगातें मिल सकती हैं।
