BJP MP Janardan Mishra का विवादित बयान, “नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की सुविधा…” – मंच पर मचा हंगामा
BJP MP Janardan Mishra
रीवा (मध्य प्रदेश)। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले BJP MP Janardan Mishra एक बार फिर चर्चा में हैं। रीवा जिला अस्पताल के नए ओपीडी भवन और 100 से 200 बिस्तर वाले वार्ड के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिससे मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन डॉक्टरों ने नाराज़गी जताई।
क्या कहा जनार्दन मिश्रा ने
लोकार्पण समारोह में सांसद मिश्रा ने कहा, “नसबंदी के बाद भी अगर बच्चा पैदा करने की स्थिति हो जाए, ऐसे डॉक्टर किसी और अस्पताल में नहीं मिलेंगे, लेकिन इस अस्पताल में हैं।”
हालांकि यह बयान डॉक्टरों की तारीफ़ के लिए दिया गया था, मगर शब्दों के कारण यह विवाद का विषय बन गया।
पीएम मोदी के मिशन का भी ज़िक्र
यही नहीं, सांसद मिश्रा ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन का ज़िक्र करते हुए पहले इसे 2047 का मिशन बताया, फिर गलती से 1947 का मिशन कह दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे।
डॉक्टरों और जनता की प्रतिक्रिया
सांसद के इस बयान पर डॉक्टरों ने नाराज़गी जताई, जबकि आमजन ने इसे मज़ाकिया अंदाज़ में लिया। जनार्दन मिश्रा अपने अलग अंदाज़ और विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में वे बच्चों को नहलाने-धुलाने और नाखून काटने जैसे अनोखे कार्यों के लिए भी चर्चा में आए थे। अब अस्पताल के मंच से दिया गया उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
